फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

236 शिक्षामित्रों ने भरे विकल्प पत्र

Mon, 11 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले में अप्रैल माह में द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों की समायोजन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत 1098 शिक्षामित्रों ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक काउंसिलिंग कराई गई थी। काउंसिलिंग के बाद पहले चरण में 364 शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन कर दिया गया, जबकि अभी 725 शिक्षामित्रों का समायोजन होना अभी शेष है। इधर मंगलवार को द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के जन्मतिथि के अनुसार 373 शिक्षामित्रों को विकल्प पत्र भरने को  बुलाया गया था। इसके लिए ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में काउंटर लगवाकर विकल्प पत्र जमा कराए गए। खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम ने बताया कि शाम चार बजे तक  236 शिक्षामित्रों ने विकल्प पत्र भरकर जमा किए गए हैं। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि द्वितीय बैच के शेष बचे सभी शिक्षामित्रों से विकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। सोमवार को वर्ष जून 1984 तक जन्मे शिक्षामित्रों के विकल्प पत्र भरवाए गए हैं। मंगलवार को एक जुलाई 1984 से दस सितंबर 1990 जन्मतिथि वाले शिक्षामित्रों के विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि शासन के निर्देश पर जल्द ही इन सभी को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें