फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल और स्वास्थ्य विभाग के चार कर्मचारियों समेत 11 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दमकल और स्वास्थ्य विभाग के दो-दो कर्मचारियों समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने संक्रमितों को जांच के बाद होम आइसोलेट किया। टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर उनकी सैंपलिंग करने में जुटी हुई है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में बरखेड़ा सीएचसी और मझोला पीएचसी पर कार्यरत एक-एक स्वास्थ्य कर्मी और दमकल विभाग के दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनके अलावा शहर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, महेशपुर और सड़ा गांव में एक-एक, मरौरी ब्लॉक के टोडरपुर गांव में एक, अमरिया के डाग गांव में एक, बरखेड़ा के अधकटा गांव में एक और ललौरीखेड़ा में लखीमपुर का रहने वाला एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकला। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके परिवार वालों की सैंपलिंग करने के बाद अब संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही हैै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें