पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के बरहा कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शव का कोविड नियमावली के तहत अंतिम संस्कार कराया। मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। बुजुर्ग को तीन दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बृहस्पतिवार को परिवार वाले बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टरों ने उनकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच की। इसमें वह पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित बुजुर्ग को बरेली कोविड अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उन्हें लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने पहले शव का बरेली में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद शव को गांव में लाकर कोविड नियमावली के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।