फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने से पहले ही विदेश चला गया संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव करनापुर का रहने वाला एक युवक लंबे समय से कनाडा में रहकर नौकरी करता है। वह फरवरी में अपने घर आया हुआ था। इसके बाद उसने दोबारा कनाडा जाने के लिए बीजा आवेदन किया था।अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने 12 अप्रैल को एक निजी लैब में अपनी कोरोना की जांच कराई थी, मगर जांच रिपोर्ट आने से पहले ही युवक 14 अप्रैल को वापस कनाडा लौट गया। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आने पर बताए गए पते पर जब टीम पहुंची, तो परिवार वालों ने बताया कि वह एक दिन पहले ही कनाडा जा चुका है। टीम ने मामले की जानकारी कोविड नोडल अधिकारी को दी, इसके बाद सीएमओ कार्यालय से संक्रमित युवक के बारे में सूचना शासन को भेज दी गई है। ताकि संक्रमित युवक को ट्रेस कर उसे होम आइसोलेट किया जा सके। एमओआईसी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि संक्रमित युवक रिपोर्ट आने से पहले ही जा चुका था। फिलहाल मुख्यालय द्वारा सूचना शासन को भेज दी गई है। संक्रमित को ट्रेस भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें