पीलीभीत। बरेली आईवीआरआई से आई जांच रिपोर्ट में अमरिया के एक पुलिसकर्मी समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ विभाग की टीम ने संक्रमितों का चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया। सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल ने बताया कि लैब से आई जांच रिपोर्ट में अमरिया का एक पुलिस कर्मी, पूरनपुर के अशोक नगर और शास्त्री नगर में एक-एक, रानीप्रताप नगर में दो कोरोना पॉजिटिव निकले। मरौरी ब्लॉक के नवदिया गांव में एक, ललौरी खेड़ा के कल्याणपुर खास गांव में एक, बीसलपुर नगर में एक, बरखेड़ा के महद खास गांव में एक, बिलसंडा में तीन और भगवंतपुर बछेड़ा में एक कोरोना संक्रमित मिला। एंटीजन किट से हुई जांच में कोई भी संक्रमित केस ट्रेस नहीं हुआ है।