पूरनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में रविवार को नेकी की दीवार संस्था के सदस्यों ने सीएचसी, कोतवाली और अन्य सरकारी कार्यालयों में 100 लोगों को फेस गार्ड बांटे। संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह ने बताया कि सदस्यों के सहयोग से 500 फेश गार्ड बनाए हैं। रविवार को कोतवाली, सीएचसी और अन्य विभागों के अफसरों, कर्मचारियों को 100 फेश गार्ड बांटे गए, बाकी बाद में बांटे जाएंगे। टीम में गुरमेल सिंह, अमनदीप सिंह, सोनू, अमृतपाल सिंह आदि थे।