फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्विस केबल में कट या छेड़छाड़ की तो उपभोक्ता होंगे जिम्मेदार

Wed, 14 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बिजली खंभे से मीटर तक आने वाली सर्विस केबल को लेकर आगाह किया है। विद्युत वितरण उपखंड बीसलपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया कि विभाग की ओर से मीटर तक सर्विस केबल उपलब्ध कराई गई है। यदि इस केबल में कहीं कट लगा है तो संबंधित अवर अभियंता से संपर्क कर उसे दुरुस्त करा लें। उपखंड अधिकारी प्रवीण सिंह कन्नौजिया ने बताया कि सर्विस केबल की स्थिति ठीक न होने पर भविष्य में बिजली दुर्घटना होने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने पर उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें