फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली बिलों सुधार केे लिए भटक रहे उपभोक्ता

Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में बिजली बिलों में गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान हैं। समस्या निस्तारण के लिए उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

गांव नादपुरवा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम 2016 में बिजली कनेक्शन लिया था। अभी तक बिजली पोल से तार नहीं जोड़ा गया है, लेकिन कनेक्शन काटने की रसीद घर भेज दी गई। रामस्वरूप अब तार जुड़वाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इमलिया गंगी गांव के सोनपाल ने बताया कि मई माह में उन्होंने पूरा बिल जमा किया था, लेकिन अब 16 हजार रुपये बकाया का बिल आ गया है। इसे सही कराने के लिए कई दिनों से बिजली दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। इसी गांव के अमित 15 दिन में तीन हजार यूनिट का बिल मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें