पीलीभीत। सुबह से शाम तक कई बार हुई बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद, छोटी बाजार, साहूकारा, खखरा, अशोक कॉलोनी आदि में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। कटौती का सिलसिला शाम सात बजे तक चलता रहा। कई मोहल्लों में एक बार में एक घंटे से अधिक समय तक बिजली काटी गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ मोहल्लों में लाइन बदलने की काम चल रहा है, इससे आपूर्ति प्रभावित हुई। संवाद