पीलीभीत। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिटपुट फॉल्ट व कटौती की समस्या से प्रभावित रही। कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में पिछले कई दिनों से बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। घंटों आपूर्ति न मिलने से उनके घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को शहर में छतरी चौराहा फीडर पर कार्य के चलते सेंट्रल बैंक के पास आपूर्ति बाधित रही। बेनहर फीडर पर फेस की समस्या होने से यहां के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, बल्लभ नगर, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, मधुवन सहित अन्य इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह दिक्कत आई। जिन्हें सही करा दिया गया है। हालांकि कहीं कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ है। संवाद