फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज में बनना शुरू हुआ बहुउद्देश्यीय हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा में 47 लाख की लागत से बहुउद्देश्यीय हाल बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस विद्यालय में बहुउद्देश्यीय हाल न होने के कारण स्टॉफ को बड़े कार्यक्रम कराने में काफी समस्या हो रही थी। इसके लिए स्टॉफ को विद्यालय परिसर में शामियाना लगवाना पड़ता था। बारिश में बड़े कार्यक्रम नहीं हो पाते थे। स्टॉफ और अभिभावक माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से काफी समय से विद्यालय में बहुउद्देश्यीय हाल बनवाने की मांग कर रहे थे। यह मांग अब कहीं जाकर पूरी हो पाई है। प्रधानाचार्य गंगाराम प्रजापति ने बताया कि हाल बनना शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें