न्यूरिया। विकासखंड मरौरी की ग्राम पंचायत औरिया मजरा जनकपुरी में सांसद निधि से 25 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल, बाउंड्रीवाल और शेड का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए सांसद जितिन प्रसाद ने धनराशि स्वीकृत की है। ग्राम पंचायत की ग्राम प्रशासक निर्मला राजपूत ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। काम शुरू हो चुका है। संवाद