पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर पुल का निर्माण सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने के कारण अटक गया है। करीब पांच माह पहले पुल का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन सिंचाई विभाग ने आपत्ति कर एनओसी का पेंच फंसा दिया।
असम हाईवे पर जर्जर हो चुके हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल बनना है। दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। एक साल में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यदायी संस्था गिरिराज जी स्टोन क्राइस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से करीब छह माह पहले काम शुरू किया गया था। मिट्टी आदि की जांच रिपोर्ट भी आ गई थी।
नहर के बीच में पिलर का काम भी हो गया था। इसी बीच सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी का पेंच फंस गया। इसके लिए संस्था की ओर से कागजी कार्रवाई को पूरा कराते हुए पत्रावली विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी। वहां से अभी तक एनओसी जारी नहीं हो सकी है। इसके चलते काम बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुल को छोड़कर दोनों ओर एप्रोच रोड को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। संस्था के सीपीएम ने बताया एनओसी न मिल पाने के कारण काम बंद कर दिया गया है। एनओसी मिलने के बाद काम को शुरू किया जाएगा। इससे काम काफी विलंब हो रहा।
हरदोई ब्राच नहर ।