फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा रजवाहा किनारे 34 किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मौजूद विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। केसरपुर में माधोटांडा रजवाहा के किनारे 34 किलोमीटर लंबी ब्रिक सोलिंग सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन से सड़क निर्माण के लिए 4.95 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने विधि-विधान से पूजन और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सिंचाई विभाग ने माधोटांडा रजवाहा के किनारे जीरो से 34 किलोमीटर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति के बाद बजट जारी होने पर अब मौके पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को शुभारंभ के दौरान विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि कलीनगर तहसील क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता योगेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष भगवती सिंह, पूर्व प्रधान सुखदीप सिंह लाडी, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें