प्रशासन द्वारा 15 जून से शहर के स्टेशन रोड से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की गई थी। अभियान के दौरान सड़क के दोनों की पटरियों पर किए गए कब्जे को हटवा दिया गया था। बताते हैं कि स्टेशन रोड पर बने नाले का कई जगह अस्तित्व ही खत्म कर दिया गया। इससे पानी निकास की व्यवस्था लंबे अरसे से ठप पड़ी हुई थी। इधर अतिक्रमण हटने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने नाले की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया। साथ ही बरसों से फुटपाथ की बांट जोह रहे स्टेशन पर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने बताया कि स्टेशन रोड पर नाला निर्माण को लेकर खुदाई का कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। नाला निर्माण के साथ-साथ फुटपाथ का भी निर्माण कराया जाएगा।