फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर छीने 800 रुपये, राज्यमंत्री ने सिपाही को कराया निलंबित

Tue, 04 Apr 2023 12:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पीलीभीत के ईदगाह मार्ग पर रविवार को ई रिक्शा चालक की पिटाई करने वाले यूपी 112 के सिपाही चंद्रमणि को निलंबित कर दिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि रविवार को वह ड्यूटी पर तैनात नहीं था। 

विज्ञापन


शहर से सटे चंदोई गांव निवासी ई रिक्शा चालक वीरेंद्र मौर्या ने रविवार को सुनगढ़ी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि रविवार को ईदगाह रोड पर जाते समय यूपी 112 के सिपाही चंद्रमणि ने उसे रोककर दो हजार रुपये मांगे थे। रुपये देने से इनकार करने पर सिपाही ने बेरहमी से वीरेंद्र की पिटाई की थी। 

जेब में रखे आठ सौ रुपये भी निकाल लिए थे। पिटाई से चालक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। परिजन चालक को राज्यमंत्री संजय गंगवार के यहां लेकर गए थे। मंत्री ने उसे एसपी के यहां भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री खुद पहुंचे थे एसपी आवास 

एसपी आवास में पीड़ित को अंदर न घुसने देने पर हंगामा हुआ था। इसके बाद राज्यमंत्री खुद एसपी आवास पहुंच गए थे। तब एसपी बाहर निकले और घायल वीरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। 

सुनगढ़ी में तहरीर के आधार पर सिपाही के खिलाफ मारपीट व लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन मुकदमा अज्ञात में था। जांच के बाद सोमवार को सिपाही चंद्रमणि का नाम सामने आने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया।

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजीव शर्मा ने बताया कि अज्ञात में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच में नाम सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। रुपये किस बात के लिए मांगे थे यह अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें