न्यूरिया। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में फंसे न्यूरिया थाने के दो सिपाहियों को जांच के बाद एसपी ने निलंबित कर दिया है।
शिकायत मिलने के अगले दिन एसपी ने दोनों पर कार्रवाई की। मामले की जांच सीओ सदर प्रमोद कुमार को दी गई थी। न्यूरिया क्षेत्र की एक महिला ने एसपी से शिकायत कर बताया कि सोमवार देर रात न्यूरिया थाना के दो सिपाही सादे कपड़ों में घर में घुस आए। कमरे में पहुंचकर सिपाहियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर देवर बचाने आया तो सिपाहियों ने उसे भी पीटा। आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर धमकी देकर भाग गए। मामले की सूचना महिला ने रात में ही एसपी के सीयूजी नंबर पर भी दी थी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सिपाही राजेंद्र और धीरेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।