कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी।संवाद
पीलीभीत। विद्युत कटौती के विरोध में प्रदेशीय आह्वान पर शनिवार को कांग्रेसियों ने जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में विद्युत कटौती चरम पर है। गर्मी के बीच अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान है। ऊर्जा निगम के अफसरों की मनमानी के चलते व्यापारी, किसान, छात्र बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। छात्रों को पढ़ाई करने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं हैं। व्यापारी वर्ग पर भी बिजली कटौती का असर पड़ रहा है।
पीलीभीत में बिजली के जर्जर संसाधनों के कारण फाॅल्ट की समस्या बढ़ गई है। ज्ञापन देने वालो में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष अनवर अनीश, पूर्व एआईसीसी वासुदेव ठाकुर, पूर्व जिला संगठन उपाध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।