फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी । स्रोत - पदा​धिकारी
विज्ञापन
पीलीभीत। नीट के परिणामों में बरतीं गईं अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

नीट के संचालन और परिणाम से जुड़ी कई शिकायतों को दूर करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
जुलूस जिला जजी तिराहे से शुरू होकर डीएम कार्यालय के सामने गांधी प्रतिमा पर पहुंचा। जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से दिया गया। जिसमें नीट परिणामों पर व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक, प्रदेशाध्यक्ष नवीन सक्सेना, उपाध्यक्ष अनवर अनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें