फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने साधा केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना

Tue, 23 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी सोमवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मोदी सरकार व प्रदेश की अखिलेश सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में जुटी है। परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रदेश में आई दैवीय आपदा से किसान पहले से ही त्रस्त है, ऊपर से किसानों के लिए भेजी गई मुआवजे की रकम का बंदरबांट कर लिया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की पोल खोले। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण विधेयक वापस लेने, किसानों की उपज का सीधा भुगतान खातों में कराने, लेवी चावल डकारने के मामले की जांच सीबीआई से कराने, किसानों को दिए जाने वाले मुआवजा वितरण की जांच कराने, भूमि आवंटी समझौता निरस्त कर भूमिहीनों को जमीनें देने, राष्ट्रीय राजमार्ग 74 की मरम्मत कराने, जनपद में शिक्षा दयनीय स्थिति में सुधार लाने, कटकवारा के किसानों के नाम खसरा खतौनी में दर्ज कर उन्हें जमीन का मालिकाना हक देने आदि की मांग की गई। धरना देने वालों में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, सैय्यद तौकीर अहमद, वीरेंद्र रस्तोगी, डॉ. लालाराम वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुशीला देवी आर्या, कांतीदेवी बहेलिया, हेमा बहेलिया, असलम अंसारी, कमालुद्दीन, अंबरीश चंद्र मिश्रा, शकील नूरी, फहीम जावेद, आरिफ अंसारी, धर्मवीर सिंह, रितु जौहरी, टीपी मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें