फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों का किया अभिनंदन

Tue, 05 Sep 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के इकरा प​ब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में सम्मानित किये गये ​शिक्षक । संवाद
विज्ञापन
पीलीतीत। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इकरा पब्लिक गर्ल्स कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के दो सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही एक शिक्षिका को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अयाज अहमद खान ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक इकबाल हसन खान ने की। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने कहा कि विद्यालय की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी शहर के दो सेवानिवृत अध्यापक एजाज हसन खां और शशि देवी को सम्मानित किया गया।
शिक्षिका रुबी शरीफ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शेखावत उल्ला खान, मुमताज अहमद, सखावत उल्ला खान, वसीम उद्दीन खान, अफसर हुसैन, मधु सक्सेना, रजनी सक्सेना, अनवर जहां, कमल, नसीम समसी, सैयद सादिक अली, सैयद तारिक अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें