फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध कर्मचारी से शांतिभंग की आशंका 

Tue, 24 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों को पुलिस मुचलका पाबंद कर रही। लेकिन संख्या बढ़ाने को पुलिस सरकारी कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ रही। सदर कोतवाली पुलिस ने निर्वाचल कार्यालय से संबंद्ध चल रहे पंचायत सफाई कर्मचारी को भी मुचालका पाबंद कर दिया। शहर के मोहल्ला नखास निवासी अजय कुमार पंचायत सफाईकमी हैं। चुनाव की घोषणा के बाद उसे जिला निर्वाचन कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया था। यहां वह प्रतिदिन डीएम कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में डाक पहुंचाने का काम रहा है। लेकिन सदर कोतवाली पुलिस ने उससे गड़बड़ी और शांतिभंग की आशंका मानते हुए मुचालका पाबंद कर दिया है। कोतवाली से नोटिस जाने पर अब अजय कुमार इसे निरस्त कराने को परेशान घूम रहे हैं। विभागीय एवं चुनाव कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी भी पुलिस से मिलकर इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस जमानत कराए बिना इसे निरस्त करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें