फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम से शिकायत- छात्र को पीटने वालों को संरक्षण दे रही पुलिस

Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से बुलाकर छात्र को सुनसान इलाके में ले जाकर बेरहमी से पीटने वालों को कोतवाली पुलिस संरक्षण दे रही है। पीड़ित छात्र का पिता अधिकारियों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुका है। विवेचक जांच की बात कहकर टहला देते हैं। पिता ने अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहतिशम खां के रहने वाले विक्रम शर्मा के पुत्र निशांत को आठ जून को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई थी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं थीं। आठ जून को देर रात तक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिकारियों से शिकायत के बाद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब जांच के नाम पर खेल करने में लगी है।
पीड़ित छात्र के पिता पर लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। फैसला न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि विवेचक ही आरोपियों को संरक्षण दे रहा है। छात्र के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें