फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भुगतान में फर्जीवाड़े की शिकायत, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकासखंडों में लखीमपुर की एक फर्म सक्रिय है। पंचायतों से काम के बाद इसी फर्म को भुगतान किया जाता है। इसी के चलते भुगतान में फर्जीवाड़े को लेकर सीडीओ से शिकायत हुई थी। इसके बाद सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने मरौरी और पूरनपुर ब्लॉक के तीन सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसमें बिल बाउचरों और भुगतान की पत्रावली के साथ पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकों पर मनमानी इतनी हावी है कि गैर जिलों की फर्म से काम करवाकर उनको लाखों रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इसका पूरा विवरण भी नहीं होता है। इसको लेकर आए दिन किसी न किसी ब्लॉक से मामला वायरल होता है।
पूरनपुर और मरौरी ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों की शिकायत सीडीओ के पास आई थी। इमसें कहा गया था कि गांवों में सचिवों की ओर से एक फर्म को वर्ष 2023-24 में लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। यह फर्म लखीमपुर की है। शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने मरौरी ब्लॉक के सचिव विकास पांडेय, पूरनपुर ब्लाॅक के सचिव धर्मपाल और इसी ब्लॉक के सचिव वसीम अहमद को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस में किस-किस कार्य में भुगतान किया गया इसकी जानकारी मांगी गई है। यह भी कहा गया कि अगर सचिव तय समय में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराते हैं तो यह माना जाएगा कि संबंधित फर्म के साथ मिलीभगत है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने कहा सभी सचिवों को अभिलेखों के साथ तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें