बीसलपुर तहसील कार्यालय के बरामदे में जमीन में बैठे फरियादी।
बीसलपुर। तहसील कार्यालय में अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर आने वालों को जमीन पर बैठना पड़ता है। यहां उनके बैठने के लिए सीटें नहीं हैं।
तहसील कार्यालय में रोजाना ही बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर आते हैं। उनके बैठने के लिए तहसील में सीटों की व्यवस्था नहीं है। उन्हें जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है। यह स्थिति काफी समय से है। इस बाबत एसडीएम संदीप यादव का कहना है कि फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त सीटें हैं।