फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चुर्रा पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज

Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चुर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सहित पांच लोगों के विरुद्ध न्यायालय ने परिवाद दर्ज कर सुनवाई के लिए 18 सिंतबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

थाना बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मितेपुर की चांदनी मिश्रा ने न्यायालय में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 23 मार्च 2023 को सुबह 7.30 घर के पास दुकान पर सामान खरीदने गईं थीं। पड़ोस के चंद्रसेन ने उनका रास्ता रोक लिया था। चौकी प्रभारी से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर चौकी से भगा दिया। उच्चाधिकारियों ने भी की कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद चंद्रसेन, हरिओम, अखिलेश, बृजेश आदि ने चांदनी से मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें