फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sat, 24 Jan 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह आठ बजे गांधी स्टेडियम के मैदान में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ही सुबह आठ बजे जूनियर बालक-बालिका वर्ग क्रॉस कंट्री रेस और एथलेटिक्स की प्रतियोगिता कराई जाएगी। गांधी स्टेडियम के मैदान में यह प्रतियोगिता संपन्न होगी। बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन जूनियर बालक-बालिका की प्रतियोगिता भी आठ बजे ही होगी। पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस सुबह नौ बजे पांच किलोमीटर की कराई जाएगी। महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस तीन किलोमीटर की भी सुबह नौ बजे कराई जाएगी। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें