फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आओ चले वोट डाले, मतदान महायज्ञ आज

Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। शांति व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से प्रारंभ होने वाले मतदान के लिए जिले में 946 मतदान केंद्रों पर 1427 बूथ बनाए गए हैं। जिले की सभी चार सीटों पर होने वाले इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे 42 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण 13.86 मतदाता वोट डाल कर करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को वोट पड़ेंगे। इसके लिए पिछले एक माह से चल रहा प्रचार सोमवार शाम समाप्त हो गया। मंगलवार को सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। चुनाव के लिए जिले की चारों विधान सभाओं में 1427 बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए कुल 1570 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। 143 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। साथ ही 88 माइक्रो आब्जर्वर, 99 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 जोनल मजिस्ट्रेट, 99 ईवीएम मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। पोलिंग बूथों पर पहुंची पार्टियों ने मंगलवार शाम को ही व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा। इससे पूर्व सभी बूथों पर मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर वोटिंग की स्थिति मोबाइल के मैसेज के माध्यम से अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें