होली पर्व को लेकर शहर की स्टेशन रोड पर सजी एक दुकान पर रखी पिचकारियां और गुलाल व रंग । संवाद
पीलीभीत। रंगों के त्योहार पर बाजार सज गए हैं। तरह-तरह की पिचकारी और गुलाल की बिक्री हो रही है। इस बार हथौड़े से रंग निकलेगा। माचिस की डिब्बी से आग जलाने की तीली नहीं, आपको रंगने का गुलाल बाहर आएगा।
शहर में रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। सुनगढ़ी कोतवाली के आगे, स्टेशन मार्ग और अन्य स्थानों पर दुकानों पर अबीर-गुलाल खरीदने वालों की भीड़ जुट रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्कूलों में गुलाल-अबीर लगाकर उल्लास मनाया जा रहा है। पर्वतीय समाज के लोग अभी से उत्सव मना रहे हैं।
बाजार में इस बार हथौड़ा पिचकारी आई है। इसकी मांग भी ज्यादा है। हथौड़े के डंडे को खींचकर रंग भरा जाएगा। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक गन वाली पिचकारी भी मांग भी ज्यादा है। इसके अलावा गुलाल माचिस, रंगीन आतिशबाजी, कलर फॉग, चार बूंद कलर और वाटर गन भी खरीदा जा रहा है। दुकानदारों ने इस बार हर्बल गुलाल की बिक्री को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल युक्त रंगों की मांग भी कम है।
होली पर्व को लेकर शहर की स्टेशन रोड पर सजी एक दुकान पर रखी पिचकारियां और गुलाल व रंग । संवाद