फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध रूप से बसा रहे थे कॉलोनी, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

विज्ञापन
कालोनी में निर्माण तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। खकरा नदी किनारे कृषि भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ जाकर जेसीबी चलवाते हुए वहां भरी गईं बुनियाद को तुड़वा दिया। इसके अलावा टनकपुर हाईवे पर उपाधि कॉलेज चौराहे के पास तालाब पाटने के लिए डाली जा रही मिट्टी को भी साफ करवाया।
विज्ञापन

शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। खकरा नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा कृषि भूमि पर बिना किसी नक्शा और लेआउट के ही प्लाॅटों की बिक्री की जा रही थी। बिक्री के बाद जमीन पर प्लाॅटिंग भी कर दी गई थी। शिकायत पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम सदर, तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर बुलडोजर से हदबंदी को तुड़वा दिया।
यही नहीं प्लाॅट बिक्री के लिए कॉलोनाइजरों की ओर से बनाया गया कमरा भी तोड़ दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर में खलबली मच गई।
00
आसपास की जमीनों का भी देखा जाएगा गाटा
खकरा नदी किनारे बनाई जा रही कॉलोनी के आसपास नदी की जमीन है या फिर नजूल की भूमि पर पक्का निर्माण हो रहा है, इसकी भी पड़ताल कराई जाएगी। हल्का लेखपाल से जमीनों के बाबत नक्शा और अन्य अभिलेखों को मांगा गया है। बता दें कि आसपास कई मकान बने हुए हैं। प्रशासन को आशंका है कि यह सही नहीं बने है। इसके लिए गाटा को चेक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

00
तहसील कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध
नदी किनारे इतने बड़े स्तर पर कॉलोनी को बनाया जा रहा था। इसकी किसी को भनक तक नहीं लग सकी। ऐसे में सदर तहसील के कर्मियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के कानूनगो और लेखपाल क्या करते रहे इसकी भी जांच कराई जाएगी।
00
अवैध रूप से काॅलोनी को विकसित किया जा रहा था जो कृषि भूमि पर थी। यही नहीं नियम विरुद्ध नदी किनारे काम हो रहा था। इसे ध्वस्त कराया गया है। कॉलोनी किसकी है इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

कालोनी में निर्माण तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें