फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फिर बढ़ेगी ठंड, 26 जनवरी से पहले बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों के लिए ठंड से राहत का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इन दिनों तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 26 जनवरी से पहले बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी कम होने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी अंतर आया है। दोपहर में तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। उसके बाद बारिश होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह दिन में पारे में करीब 13.5 डिग्री का अंतर आया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें