तराई के इस जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। एक दिन पूर्व जिले के कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं दूसरे दिन रविवार को दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद सूर्य देवता ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए तो कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार सुबह कोहरे ने भी पूरे जिले पर चादर सी तान दी। इसके चलते प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर मामूली ब्रेक लगा रहा। सुबह व शाम को चली ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का अहसास दिलाती रहीं। बाजार में भी रोज की अपेक्षा भीड़ भाड़ कम रही।