फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदिया हजारा पुलिस चौकी में सीओ ने दोनों पक्षों से की वार्ता

Mon, 10 Jul 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा पर उत्पीड़ऩ का आरोप लगाकर शिकायत और प्रदर्शन करने के बाद सीओ ने पुलिस चौकी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में बुलाकर वार्ता की। पुलिस को लोगों से मित्रवत व्यवहार की हिदायत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिलाओं ने वाहन का चालान करने पर दरोगा का घेराव कर उसे खूब खरी-खोटी सुनाई थी। बाद में पुलिस चौकी का घेरावकर प्रदर्शन किया था। मामले को तूल पकड़ता देख दरोगा ने चालान निरस्त कराने की बात लिखकर दे दी थी। शनिवार को महिलाओं ने सीओ कार्यालय के बाहर दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जांच कराकर कार्रवाई कराने और दरोगा को पुलिस चौकी से हटवाने की मांग की। शनिवार शाम को सीओ आलोक सिंह ने चंदिया हजारा पहुंचकर निरीक्षण किया। दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद को लेकर वार्ता की। वार्ता के दौरान महिलाओं ने दरोगा पर तमाम आरोप लगाए। सीओ ने दरोगा को बेवजह लोगों को परेशान न करने, जनता से मित्रवत व्यवहार रखने की चेतावनी दी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाकर वार्ता के बाद विवाद को निपटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें