फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने लिया वीआरएस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह की स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति को शासन ने स्वीकृत कर लिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति की उनसे कुछ समय से तनातनी चल रही थी। इसको लेकर डॉ. सीपी सिंह ने स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी। सोमवार को राज्यपाल ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में काफी समय से व्यवस्थाएं खराब हैं। मेडिकल कॉलेज में गुटबाजी कई बार सार्वजनिक हो चुकी है। कोराना की दूसरी लहर के दौरान दो ऑक्सीजन प्लांट होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में बाजार से ऑक्सीजन खरीदी गई थी। इस मामले में जांच चल रही है। प्राचार्य डॉ. डीके गुप्ता को हटाकर डॉ. एनसी प्रजापति को प्राचार्य बनाया गया था। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें