शनिवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते राहगीर । संवाद
पीलीभीत। शनिवार को बादल आते-जाते रहे तो व तेज हवा चली।
शनिवार को दोपहर से ही बादलों के आने-जाने का क्रम बना रहा। शाम होते-होतेे तेज हवा के साथ बादल पूरी तरह से छा गए। तेज हवा ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। अधिकतम 40.6 व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया 15 जून से पहले मौसम में इस तरह का बदलाव देखे जाने की संभावना है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना है।
शनिवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते राहगीर । संवाद