सुबह धूप खिली, दोपहर से बदल गया मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शुक्रवार की सुबह धूप खिली और इसके बाद तेज हवा चलने लगी। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे मौसम बदल गया। शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने दो और तीन मार्च को बारिश की संभावना जताई थी। शुक्रवार को सुबह तेज धूप खिली। बाद में अचानक तेज हवा के चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बादल आने-जाने लगे। धूप भी मंद हो गई। शाम तक मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश की संभावना बन गई।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। बादल ऐसे ही बने रहेंगे।