पीलीभीत। सोमवार को दिन भर बादल सूरज को घेरे रहे। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप निकली भी तो बेअसर रही। शाम होते ही सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई।
रविवार रात बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद सोमवार सुबह मौसम साफ हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। बादलों के बीच से ही सूरज की झलक दिखी, लेकिन यह धूप कुछ ही देर के लिए राहत दे सकी। इसके बाद बादल घने हो गए। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप निकली भी, लेकिन बेअसर रही। शाम को सर्द हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।