फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिन भर छाए रहे बादल, आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन
धूप से बचाव कर जाते राहगीर।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके चलते उमस से लोग बेहाल दिखे। सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है तो मौसम विभाग के अनुसार 26 को जिले में मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में हल्की बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई थी। रविवार को सुबह मौसम साफ रहा। इसके बाद फिर बादल छा गए। पूरे दिन बादल बने रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
बादल छाने से मौसम काफी गर्म रहा और उमस में बढ़ोतरी होने से लोग बेहाल दिखे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को बारिश हो सकती है। 26 को मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें