फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंगल बाजार पर संकट के बादल, प्रशासन ने ईओ से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तहसील के पास मंगलवार को लगने वाले बाजार पर संकट छा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ से रिपोर्ट तलब की है। कहा गया है कि बाजार का ठेका किस प्रक्रिया सेे हुआ है। ठेका नहीं है तो अतिक्रमण पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।
विज्ञापन

शहर में नवीन तहसील भवन के पास हर मंगलवार को बाजार सजता है। इसके चलते लोग राहगीरोें को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार में आने वाले दुकानदारों से वसूली भी की जाती है।
इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने अब कार्रवाई की तैयारी की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका एलसी भारती से बाजार को लेकर रिपोर्ट तलब की है। ईओ से पूछा है कि बाजार का ठेका हुआ है कि नहीं। बाजार किसकी अनुमति से लगाया जा रहा है। इसके अलावा दुकानदारों से वसूली को लेकर भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ईओ की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यदि बाजार अवैध रूप से लग रहा है, तो उसको हटवाया जाएगा। वसूली करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें