बीसलपुर में सील किया गया चिकित्सक का क्लीनिक।स्रोत:स्वास्थ्य विभाग
बीसलपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के निर्देश पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने शनिवार की शाम मोहल्ला गयासपुर में एक झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव और कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही झोलाछाप क्लीनिक से भाग गया। संवाद