फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो डॉक्टरों के क्लिनिक सील, एक पर चस्पा किया नोटिस

Wed, 19 Jul 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक दुकान कराई सील ।
विज्ञापन
पूरनपुर। नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो गांवों में बगैर डिग्री धारक चिकित्सकों की दुकानें सील कर दीं। टीम के पहुंचने की भनक डॉक्टरों को पहले ही लग गई थी। दोनों दुकानें खुली छोडक़र भाग गए। एक बगैर डिग्री धारक चिकित्सक की दुकान पर टीम ने नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बगैर डिग्री धारक चिकित्सकों की भरमार है। विभाग की सख्ती के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने गांव गांव मुरादपुर और गांव लुकटिहाई में शिकायत पर छापेमारी की। इसकी भनक दोनों झोलाछाप को पहले ही लग गई थी।
इससे वे अपनी दुकानें खुली छोडक़र भाग गए। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। टीम ने इसके अलावा सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव हरीपुर किशनपुर में गेंदनलाल की दुकान पर छापा मारा, लेकिन गेंदनलाल भी टीम की भनक लगने पर टीम पहुंचने से पहले ही अपनी दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत ने बताया कि गांव मुरादपुर के रवि और लुकटिहाई के देवेंद्र की दुकान को सील किया गया है। गेंदनलाल की दुकान बंद मिली। इस पर दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। गेंदनलाल के २४ घंटे में अपना पक्ष प्रस्तुत न करने पर उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। टीम में नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार, चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर, अनुज पांडेय मौजूद थे। डॉ. अनिकेत ने बताया कि अब झोलाछाप के खिलाफ अभियान तेजी से चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें