शहर के टनकपुर रोड स्थित नेहरूपार्क को अभी 10 दिन पूर्व की कायाकल्प कर नए रंगरूप में तैयार किया गया है। करीब छह लाख रुपये खर्च होने के बाद भी यहां नौकायन को बना तालाब ठीक नहीं हो सका और सफाई के दौरान श्रमिकों ने सारा कूड़ा इसमें भर दिया था। इस पर रविवार को केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर कार्यकर्ता नेहरू पार्क पहुंचे और जिला प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल की अगुवाई में वोटिंग कंपाउंड की सफाई की। सुबह से दोपहर तक चले इस सफाई अभियान में इसमें उगी घास को काटकर साफ किया गया साथ ही यहां जमा कूड़ा करकट को नगर पालिका के वाहनों में लादकर शहर के बाहर फेंकवाया गया। केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि वोटिंग कंपाउंड की जर्जर स्थिति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करा दिया गया है जल्द इससे ठीक कराया जाएगा। सफाई के दौरान रमेश लोधी, सुखवीर सिंह भदौरिया, विजय जायसवाल, दीपक पांडेय, रामनरेश वर्मा, अमरेश लोधी, विजय राजपूत, जगदीश लोधी, होरीलाल वर्मा, सहित कई कार्यकर्ता थे।