पीलीभीत। भारत विकास परिषद सदस्यों ने पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत रोटरी चौराहा (नौगवां चौराहा ) पर स्वच्छ सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया।
बुधवार सुबह आठ बजे भारत विकास परिषद के सदस्य कार्यक्रम संयोजक संजय जिंदल एवं उप संयोजक संजय बंसल के नेतृत्व में स्थानीय रोटरी चौराहा पर पहुंचे। यहां पर साफ सफाई की। इसके अतिरिक्त चौराहे के चारों और कूड़े के ढेरों को हटाया गया। इस दौरान परिषद जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने कहा कि हमारा उद्देश्य है की जनपद का प्रत्येक चौराहा खूबसूरत लगे और उसकी साफ-सफाई चौकस रहे।
परिषद अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने आभार जताया। पर्यावरण संयोजक अनिल मेनी ने अपने घर के पुराने डिब्बों के अंदर सजाए गए पौधों को सुंदर ढंग से चौराहे के अंदर स्थापित किया। परिषद सचिव चौधरी सुधीर कुमार सिंह ने आसपास के दुकानदारों से इन पौधों की देखरेख का अनुरोध किया।
विज्ञापन
इस दौरान शैशव अग्रवाल, वीके कपूर, डॉ विजय कुमार सिंह, अनूप सहगल, प्रोफेसर विनय गुप्ता तथा शशि मेनी ने भी विशेष योगदान दिया।