गोमती उद्धगम स्थल पर सफाई करती महिलाएं । स्रोत - ट्रस्ट
कलीनगर। शासन के आदेश के बाद रविवार को बीडीओ के निर्देश पर गोमती उद्गम स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा आयुर्वेदिक और होम्योपैथी विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। दिनभर उद्गम स्थल पर रौनक रही।
मन्दिर परिसर में कार्यक्रम को लेकर शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर आदेश जारी किया था। इसके तहत रविवार को गोमती उद्गम स्थल पर बीडीओ पूरनपुर अरुण सिंह के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया।
मंदिर परिसर के अलावा झीलों के क्षेत्र को भी सफाई कर चमकाया गया। इसके अलावा राजकीय आयुर्वेदिक और होम्योपैथी विभाग की ओर से आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक शोभा वर्मा, अशोक कुमार और राजेश्वरी देवी ने आम जन को योग के फायदे बताए।
गोमती भक्त निर्भय सिंह ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण के लिए लखीमपुर से प्रयास संस्था के सदस्य भी उद्गम स्थल पहुंच गए हैं। दोपहर बाद भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।