फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवोदय मेंं शुरू हुई कक्षा छह की प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से कक्षा छह के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य वीके सिंह ने बताया कि जनवरी में हुई कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का सोमवार को परिणाम आ गया था। परिणाम के अनुसार 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियोंं की सूची उसी दिन विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई थी। परीक्षार्थियों के घरवालों को भी फोन पर सूचना दे दी गई। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रवेश को आवेदन पत्र भरवाए गए और जरूरी शैक्षिक, फिटनेस प्रमाण पत्र लिए गए। विद्यालय के प्रवेश प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षिक और फिटनेस प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें