फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी का दावा: नहीं टूटी सड़कें, मगर गड्ढों से हैं बदहाल

विज्ञापन
नौगवां चौराहे से छतरी चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर हुए गड्ढे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा भले ही पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जा रहा हो, मगर इस दावे को शहर में नौगवा ओवरब्रिज के नीचे खस्ताहाल सड़क आईना दिखाने के लिए काफी है। सड़क इतनी जर्जर है कि आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। इस रोड से प्रतिदिन करीब 25-30 हजार लोग गुजरते हैं। फिर भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के बाहरी हिस्सों से आने वाले लोगों को बाजार जाने के लिए नौगवा चौराहे से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि एनएचएआई (भारतीय राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने इस चौराहे पर ओवरब्रिज बना दिया है, जिसका ढलान डिग्री कॉलेज रोड पर है। मगर शहर के अंदर और मुख्य बाजार जाने वालों के लिए ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे के अंडरपास से होकर शहर की ओर जाना पड़ता है। इसके लिए ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड का निर्माण पीब्ल्यूडी की ओर से कराया गया है। दोनों ओर बनी इस सड़क का निर्माण ओवरब्रिज के निर्माण पूरा होने के बाद कराया गया था। इसके बाद देखरेख के अभाव में सड़क सख्ता हाल हो गई।
कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। सड़क से गुजरने वाले सब्जी विक्रेता रामपाल ने बताया कि रोजाना सुबह मंडी सब्जी लेने जाते हैं। लौटते समय वजन होने के कारण काफी दिक्कत होती है। व्यापारी अनूप अग्रवाल ने बताया कि ओवरब्रिज बनने से सर्विस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं देता। सड़क जर्जर हालत में हो गई। बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति हो जाती है। राहगीर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अक्सर इस सड़क से गुजरना पड़ता है। कोल्ड स्टोर के पास सड़क खस्ताहाल है और पास में ही नाला है। बारिश होने पर नाला और सड़क एक हो जाते हैं। हादसे का डर बना रहता है। व्यापारी अभिषेक सिंह गोल्डी ने कहा कि ओवरब्रिज से ज्यादा लोग सड़क से गुजरते हैं। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

अंडरपास की भी सड़क है खस्ताहाल
राहगीरों की सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद रेलवे और पीडब्ल्यूडी की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। इससे बारिश के दिनों में जलभराव की स्थित हो जाती है। सड़क भी पूरी तरह उखड़ चुकी है। मगर मरम्मत को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है।
अगर कहीं सड़क टूटी है तो अभियंताओं को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। खुद भी सड़क का निरीक्षण करूंगा। - उदित नारायण, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

नौगवां चौराहे से मंडी समिति की ओर जाने वाले मार्ग से निकलना हुआ मुश्किल। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें