फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 24 से मचेगी यूपी दिवस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में यूपी दिवस 24 जनवरी से मनाया जाएगा। इसका डीएम प्रवीण कुुमार लक्षकार शुभारंभ करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले उत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन

24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। 24 जनवरी को जिलाधिकारी सुबह पौने 11 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दिन में 11 बजे से ढाई बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद कार्यक्रम समाप्ति तक राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से 11:30 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम/चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक प्रदेश की उपलब्धियों पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। दिन में 12 बजे से एक बजे तक बीसी सखियों को साड़ी वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण, कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण एवं खादी ग्रामोद्योग के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाएगा।
दिन में 01 बजे से 02 बजे तक नुक्कड़ नाटक (महिला सशक्तीकरण एवं उद्यमिता में महिलाओं की भूमिका) रंगोली प्रतियोगिता, दिन में 02 बजे से 03 बजे तक कृषकों से संवाद, कृषि गोष्ठी, प्रगतिशील कृषकों को सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम की समाप्ति तक उद्यमियों का सम्मेलन, विशिष्ट उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र वितरण होगा। 26 जनवरी का प्रात: 10 से शाम 04 बजे तक गांधी स्टेडियम में खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेनिस एवं दौड़ प्रतियोगिता होंगी। इसके बाद शाम चार बजे गांधी स्टेडियम में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें