फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन ने जेई और एई से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के सिरसा सरदाह और महुआ के बीच 12 लाख की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता की पोल खुलने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जेई और एई से नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चीफ इंजीनियर से एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिरसा सरदाह और महुआ के बीच बनाई जा रही सड़क का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ छात्र उंगलियों से सड़क उखाड़ते नजर आए। इससे सड़क गुणवत्ता की पोल भी खुलकर सामने आ गई। जेई सुरेश कुमार और एई अजय सिंह की देखरेख में इस सड़क का बनवाया जा रहा था। मामला तूल पकड़ा तो चीफ इंजीनियर एमएम निसार ने टीम के साथ सड़क का निरीक्षण कराया। सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। इसके बाद निर्माण कर रहे ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। मामला पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद तक भी पहुंचा। वह मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे शहर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसमें चारों विधायक और राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार भी शामिल हुए।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सबसे पहले सिरसा सरदाह और महुआ वाली सड़क के संबंध में नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण तलब किया। हालांकि अधिकारियों ने ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने और नए सिरे से सड़क बनवाए जाने की बात कही। मंत्री ने चीफ इंजीनियर से पूरी रिपोर्ट मांगी। साथ ही कहा कि एक्सईएन से जवाब तलब किया जाए।
विज्ञापन

जितिन ने जिले की अन्य सड़कों का हाल, गड्ढ़ों वाली सड़कों और शासन के भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी भी मांगी। भाजपा नेताओं ने सड़कों को लेकर कुछ शिकायतें भी दर्ज कराईं। एक नेता ने ओवरब्रिज की सर्विस लेन का मुद्दा उठाया। कहा गया कि सर्विस लेन बहुत दिनों से खराब है। उसे कोई देखने वाला नहीं।
समीक्षा बैठक के बाद जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सड़क निर्माण में जहां खामियां मिलेंगी वहां जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट मांगी है। आगे कहा कि बरसात में सड़कें बहुत खराब हुई हैं। कोशिश की जा रही है कि जल्द सड़कें सही कराई जाएं। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़कें हों। गुणवत्ता बेहतर हो। बैठक के दौरान पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें