फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगवा पकड़िया से हटाई जाएगी हाईटेंशन लाइन

सार

नौगवा पकड़िया में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन दूसरी जगह शिफ्ट होगी।जिसके बाद एसडीओ मोहित गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या को महसूस किया।नौगवा पकड़िया से हाईटेंशन लाइन को हाटने के लिए सर्वे शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया में घर की छतों के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। नौगवा पकड़िया में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन दूसरी जगह शिफ्ट होगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। विद्युत विभाग ने यहां सर्वे शुरू कर दिया है। टीम ने हाईटेंशन लाइन और पोलों की जद में आ रहे 30 घरों को चिह्नित करने के साथ ही लाइन को शिफ्ट के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शहर से सटे नौगवा पकड़िया में 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन जा रही है। आबादी क्षेत्र के करीब 15 सौ मीटर दायरे में 30 घरों के ऊपर से यह लाइन गुजरी है। इसमें तीन घर तो ऐसे हैं जिनके अंदर बिजली के पोल तक लगे हैं। ऊपर हाईटेंशन लाइन होने के चलते नीचे घरों में करेंट उतरने का खतरा हर समय मंडराता रहता है। पिछले पांच साल के भीतर यहां चार लोगों की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी क्रम में कुछ दिन पहले 20 सितंबर की शाम नौगवा पकड़िया के राधे श्याम की अपने घर की छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद एसडीओ मोहित गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या को महसूस किया। आला अफसरों को अपनी रिपोर्ट में खतरे की जानकारी देते हुए कहा कि यहां कभी भी हादसे की पुनरावृत्ति हो सकती है। यही नहीं नवागत डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को हाईटेंशन लाइन का विकल्प ढूंढने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारियों ने अब हाईटेंशन लाइन को यहां से हटाने का निर्णय लिया है। लाइन किसी दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है।
--
सर्वे के आधार पर भेजेंगे बजट की डिमांड
लाइन को शिफ्ट करने के लिए दो टीमों से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में देखा जाएगा कि कितनी मीटर लाइन आबादी के ऊपर से जा रही है। पोलों को कहां शिफ्ट किया जा सकता है। कितने घर लाइन के नीचे आ रहे हैं। इससे कितने परिवार प्रभावित हैं। यह सब रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जाएगी। उसी आधार पर बजट की डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नौगवा पकड़िया से हाईटेंशन लाइन को हाटने के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। यह लाइन काफी पुरानी भी हो चुकी है।
- मोहित गुप्ता, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें