फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी ने बदला रुख, तीन गांवों में किया कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी ने रुख बदलकर गांव राहुलनगर और चंदिया हजारा के बीच और शारदा नदी के पार राणा प्रतापनगर के समीप तेजी से भू-कटान शुरू किया है। कटान रोकने को एकत्र हुए किसानों ने नदी में पेड़ की झाड़ियां काटकर डालनी शुरू की। मगर तेजी से हो रहा कटान न रुकने पर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी बरसात में हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। पिछले साल गांव राहुलनगर के समीप नदी से तेजी से भू-कटान किया था। नदी का रुख गांव की ओर होने के चलते गांव के लोगों ने कई दिन तक कारसेवा की थी। इससे भू-कटान रुक गया था। कार सेवा स्थल से करीब तीन सौ मीटर पश्चिम में गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच नदी ने रविवार को तेजी से भू-कटान शुरू कर दिया। नदी में नदी किनारे खड़े जंगल के पेड़ कटकर नदी में बहने लगे। इसकी भनक पर एकत्र हुए लोगों ने भू-कटान रोकने को नदी में झाड़ियां डालीं मगर तेजी से हो रहे भू-कटान को लेकर किसान चिंतित हैं। नदी की धार खेतों की ओर ठोकर मार रही है। दूसरे छोर पर गांव राणाप्रताप की ओर भी भू-कटान कर रही है। गांव चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी की ओर से तेजी से हो रहे भू-कटान न रुकने पर किसान चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें